WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। द ओवल (Oval) के मैदान पर तीन दिनों का खेल हो जाने के बाद मैच में कंगारूओं की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन है। ऑस्ट्रेलिया की कुल लीड 296 रनों की हो गई। भारत के स्टार खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने बड़ा दिया है। ठाकुर के बयान से कंगारू खिलाड़ियों की नींद जरूर उड़ गई होगी।
हम 450 चेज कर लेंगे- शार्दुल
शार्दुल ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा, एक अच्छी साझेदारी के दम पर यहां 450 या उससे भी ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है। पहली पारी में शार्दुल (Shardul Thakur) ने शानदार अर्धशतक जड़ा था और रहाणे (Ajinkya Rahane) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की थी।
शार्दुल ठाकुर और अंजिक्य रहाणे की पारियों के दम पर ही भारत फॉलोओन बचाने में कामयाब रहा था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में 296 रन बनाए थे। जिसमें शार्दुल और रहाणे की शानदार पारी शामिल है। आगे शार्दुल ने कहा कि, क्रिकेट ऐसा गेम है कि आप कुछ कह नहीं सकते कि क्या सही स्कोर है।
साझेदारी से खत्म हो जाएगा दबाव- शार्दुल ठाकुर
टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी साझेदारी से दबाव से निपटा जा सकता है। भले ही लक्ष्य 450 या उससे ज्यादा का हो। एक सत्र में पूरा खेल बदल जाता है। लॉर्ड शार्दुल ने आगे कहा, इंग्लैंड ने इसी मैदान पर पिछले साल 400 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। तब उनके बहुत ज्यादा विकेट भी नहीं गिरे थे। हमारे लिए यह एक पॉज़िटिव चीज़ है।