Weather Forecast: मॉनसून की दस्तक जल्द, 20 जिलों में बारिश…13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, पढ़िए अपने शहर का अपडेट

Weather Forecast:मॉनसून एक सप्ताह की देरी से केरल में दस्तक दे चुका है। केरल और आस-पास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है। लेकिन उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। यूपी में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी शहर सबसे गर्म रहा। इसके अलावा धर्मनगरी अय़ोध्या में रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को 20 जिलों में बारिश का अलर्ट किया गया है और 13 जिलों में हीटवेव की आशंका जताई गई। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून तक प्रदेश में बारिश होने की आशंका है। लेकिन बारिश कहां होगी और कहां नहीं कुछ स्पष्ट नहीं है। विभाग ने बताया कि जहां पर दबाव का कम होगा वहां पर बारिश की संभावना है।

20 जिलों में बारिश का अलर्ट

बता दे कि यूपी के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 12 जून के बाद मौसम में उलटफेर की संभावना है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखमीपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज जिले में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

इसके अलावा प्रदेश के 13 शहरों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया। मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, महोबा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन शहरों का अधिकतम तापमान 43°C से ज्यादा जा सकता है।

मॉनसून की एंट्री जल्द

आईएमडी ने जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं अगर लगातार चलती रहीं तो यूपी में मानसून जल्द दस्तक दे सकता है। 20 जून के बाद से प्री-मानसून की बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी हवाओं में लगातार नमी आ रही है। इसके चलते यूपी के कुछ जिलों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश हो सकती है। जिसके बाद बादलों में फॉर्मेशन शुरू हो जाएगा। बारिश की संभावना बन जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *