Gadar Re-Release: तारा और सकीना की दर्दभरी प्रेम कहानी फिर मचा रही गदर

मुंबई:बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मगदर एक प्रेम कथा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।फिल्म के पहले पार्ट गदर को थिएटर मे 4K और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फॉर्मेट में दोबारा रिलीज किया गया है।यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। यह फिल्म दर्शकों के दिल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने में सफल रही। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित इस फिल्म में बेहद भावुक कर देने वाले सीन है।

22 साल बादगदरकासीक्वल

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 22 साल बाद भी इस फिल्म गदर का जादू बरकरार है। आज फिल्म की स्टार कास्ट भी तीन शहरों में प्रीमियर में हिस्सा लेने पहुंची है। फिल्म का प्रीमियरदिल्ली – आईनॉक्स, नेहरू प्लेस, 9 जून सुबह 11:30 बजे,जयपुर – राज मंदिर सिनेमा, 9 जून दोपहर 2:30 बजे औरमुंबई में PVR डायनामिक्स मॉल जुहू, 9 जून रात 8 बजे रखा गया है।इस दौरान तारा सिंह यानिसनी देओल और सकीना यानि अमीषा पटेल से मिलकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

तारा और सकीना की दर्दभरी प्रेम कहानी

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा ने एक बार फिल्म गदर मचा दिया है। 9 जून यानि आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म एक बार दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ रही है। दर्शक बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए थियेटर्स में पहुंच रहे हैं।तारा और सकीना की दर्दभरी प्रेम कहानी एक बार फिर लोगो के दिलों में प्यार का अहसास भर रही है।11 अगस्त को गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इससे पहलेगदर के पहले पार्ट को दोबारा रिलीज किया गया है। ताकिऑडियंस के लिए फिल्म का एक रिकैप हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *