WTC Final: भारत या ऑस्ट्रेलिया कौन पड़ेगा भारी ? पोटिंग, अकरम, शास्त्री को द्रविड ने दिया तीखा जवाब

नई दिल्ली:विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से शुरू हो रहा है। इंग्लैंड में ओवल के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आपस में भिडेंगी। इस मुकाबले पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने अपनी राय रखी है। रिकी पोंटिंग, रवि शास्त्री और वसीम अकरम ने भारतीय टीम पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी बताया है। जिनको टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड ने तीखा जवाब दिया है।

पोटिंग, अकरम, और शास्त्री बोले ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बुधवार को ओवल के मैदान पर एक दूसरे से जंग के लिए उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले एक्सपर्ट अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिक्की पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को बेहतर बताया है। तो वहीं पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत से थोड़ा आगे बताया। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का भी मानना है कि कंगारु टीम भारत के मुकाबले थोड़ा बेहतर नजर आ रही है। जबकि भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड की राय इन सब से अलग है।

राहुल द्रविड ने दिया तीखा जवाब

डब्लूटीसी फाइनल मुकाबले पर टीम इंडिया के हेड कोच ने पूर्व खिलाड़ियों को तीखा जवाब दिया। उन्होंने लिखा- जो कुछ भी होगा वह अगले 5 दिनों में होगा। उससे पहले जो कुछ भी होता है, जो कुछ कहा जा रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कौन पसंदीदा है, कौन नहीं है … ये दो अच्छी टीमें हैं जो खेल रही हैं। दोनों टीमों के पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। द्रविड ने आगे कहा मुझे बहुत अच्छी उम्मीद है कि अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, अगर हम 20 विकेट ले सकते हैं और रन बना सकते हैं तो मुझे विश्वास है कि हम इसे जीत सकते हैं। शायद, प्रचार न करना अच्छी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *