Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू को किया गया सूरीनाम के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई

पारामारिबो:राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 जून को सूरीनाम पहुंची। यहां सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उनका भरपूर आदर और सम्मान के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सूरीनाम के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। सूरीनाम द्वारा मिले इस सम्मान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि- राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों की ओर से यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है। बता दें कि सूरीनाम में मिले इस सम्मान की जानकारी राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्विट कर दी थी।

Congratulations to Rashtrapati Ji on being conferred the highest civilian award of Suriname – Grand Order of the Chain of the Yellow Star. This special gesture from the Government and people of Suriname symbolizes the enduring friendship between our countries. @rashtrapatibhvn https://t.co/rmR2A0Bsgy Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2023

उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार प्राप्त करके बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह मान्यता न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के उन 1.4 अरब लोगों के लिए भी अत्यधिक महत्व रखती है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। मैं यह सम्मान भारतीय-सूरीनाम समुदाय की आने वाली पीढ़ियों को भी समर्पित करती हूं, जिन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच बंधुत्व संबंधों को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मूर्मू के ट्वीट पर रिस्पांस देते हुए पीएम मोदी ने बधाई दी।

गौतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सूरीनाम दौरे पर थीं। राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण के बाद उनका सूरीनाम का पहला दौरा था। यहां सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच रक्षा, कृषि, सूचना-प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये।

बता दें राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत में सूरीनाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। कार्यक्रम आयोजित होने के बाद राष्ट्रपति ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि आपके आतिथ्य और स्वागत से बहुत अभिभूत हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *