बालासोर: रेलवे हादसे पर अब मानों विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा- भयानक ट्रेन हादसे की खबर दिल दहला देने वाली है। इतना भयानक हादसा पहले कभी नहीं हुआ। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। रेल मंत्रालय को बताना चाहिए कि यह गलती किसने की। हमने अपने मंत्री संतोष लाड को दुर्घटनास्थल पर भेजा है।
यह बोले हनुमान बेनीवाल
आरएलपी चीफ और सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव में जरा सी भी नैतिकता बची है तो इस अक्षम्य अपराध के लिए उन्हें अपने पद से त्याग पत्र देना चाहिए। साथ ही देश की जनता से यह कहते हुए माफी मांगनी चाहिए कि वो अयोग्य, अकर्मण्य और नाकारा रेल मंत्री हैं।
कवच का हो रहा है जिक्र
ट्रेनों को दुर्घटना से बचाने के लिए एक सुरक्षा कवच का विडियो जारी करके रेल को दुर्घटनाओं से बचाने का झूठा दावा करने वाले रेल मंत्री जी के कार्यकाल में कल हुई भीषण रेल दुर्घटना रेलवे के काले अध्याय के रूप में लिखी जाएगी। जिस सुरक्षा कवच की बात रेल मंत्री ने विगत महीनों में विडियो जारी करके कही वो सुरक्षा कवच दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेनों में था या नहीं और था तो इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए।
पीएम ले रहे हैं जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर हालात का जायजा लेने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वह मौके पर मौजूद अधिकारियों ने घटना को लेकर जानकारी ले रहे हैं। कल शाम को यहां तीन ट्रेनों की टक्कर हो गई थी। हादसे को लेकर उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा था- ओडिशा में ट्रेन हादसे की घटना से व्यथित हूं।