नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के 6 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वो एक के बाद एक कई सारे बयान दे रहे हैं जो काफी में चर्चा मे हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान केरल में कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को पूरी तरह सेक्युलर बताया है। उनके इस बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है।
मुस्लिम लीग सेक्युलर- राहुल गांधी
दरअसल राहुल गांधी अमेरिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान उनसे केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर सवाल किया गया। जिसपर कांग्रेस नेता ने कहा मुस्लिम लीग को पूरी तरह से सेक्युलर है, इसमें कुछ भी नॉन सेक्युलर नहीं है।
राहुल के बयान पर बीजेपी हमलावर
राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे पाकिस्तान के मुस्लिम लीग जिन्ना से जोड़ दिया। अमित मालवीय ने ट्वीट कर रहा कि जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार की पार्टी है। राहुल गांधी के अनुसार एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। राहुल गांधी भले ही कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन उनका बयान कपटी और कुटिल जैसा लगता है।
कांग्रेस ने रखा अपना पक्ष
वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने अपना पक्ष रखा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है किराहुल गांधी ने अमेरिका के वाशिंगटन डी. सी. स्थित नेशनल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान केरल की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का जिक्र किया था। जिसे सामान्य भाषा में मुस्लिम लीग के नाम से ही जाना जाता है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि, अमित मालवीय जिस मुस्लिम लीग की बात कर रहे हैं वो पाकिस्तान के जनक जिन्ना की मुस्लिम लीग है।