नई दिल्ली: रेसलर और बृजभूषण का विवाद अब गहराता जा रहा है। पहले ही रैसलर्स को अभिनेता, विपक्ष और खेल जगत, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल का साथ मिल चुका है। अब इस बीच वर्ष 1983 का वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने भारतीय रेसलर्स का समर्थन किया है। अब ऐसे में बृजभूषण पर दो मामले दर्ज होने से अपने ही घर में घिरते जा रहे हैं।
दो एफआईआर हो चुकी हैं दर्ज
महिला पहलवानों के आरोप सामने आने के बाद यह फैसला किया गया है। बृजभूषण के खिलाफ दो FIR की गई हैं। पहली FIR बालिग पहलवानों के आरोपों से जुड़ी है और दूसरी नाबालिग रेसलर्स के आरोपों पर आधारित है।
बालिग़ पहलवानों के यह हैं आरोप
बालिग पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण ने कथित रूप से कई बार छेड़छाड़ की। गलत तरीके से उन्हें छुआ। यहां तक कि सांस चेक करने के बहाने उनकी टी-शर्ट उतारी। नाबालिग पहलवान का आरोप है कि बृजभूषण ने उनसे फिजिकल रिलेशन की डिमांड की थी।
यह कहना है नाबालिग पहलवान के पिता का
नाबालिग पहलवान के पिता ने कहा, बेटी ने एशियन चैंपियनशिप में 62KG फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल जीता। फिर 16 साल की उम्र में झारखंड के रांची में नेशनल गेम्स में जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। यहीं पर उनकी बेटी के साथ फोटो लेने के लिए बृजभूषण ने जबरन उसे अपने पास खींचा। उसे बाहों में इतना कसकर जकड़ लिया कि वह खुद को छुड़ाने के लिए हिल तक नहीं पाई।