BJP MLA Surendra Maithani: नेता जी का देसी जुगाड़, रिसीवर वाले मोबाइल से करते हैं बात

कानपुर: इन दिनों सोशल मीडिया पर यूपी के एक नेता जी काफी चर्चा में हैं। ये हैं कानपुर की गोविंदनगर सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी। जो रिसीवर वाला मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं। इस देसी जुगाड़ वाले फोन से बात करते हुए विधायक जी की तस्वीर खूब शेयर की जा रही है।

विधायक जी का रिसीवर वाला मोबाइल

नेता जी के इस अनोखे मोबाइल फोन को देखकरहर कोई आश्चर्यचकित रह गया। सबके मन में यही सवाल आया कि आखिर ये रिसीवर वाला मोबाइल मार्किट में कब आ गया। हालांकि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने यह देसी जुगाड़ बहुत पहले कर लिया था। वो सालों से इस अनोखे और विचित्र फोन का उपयोग कर रहे हैं। अब चलिए आपको बताते हैं कि नेता जी का यह रिसीवर वाला मोबाइल आखिर चर्चा में कैसे आया।

ऐसे चर्चा में आया नेता जी का रिसीवर वाला मोबाइल

दरअसल 29 मई सोमवार को यूपी एमएलसी की दो सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा था। इसी दौरान कानपुर के गोविंदनगर सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी भी मतदान करने पहुंचे थे। इसी दौरान लोगो की नजर उनके हाथ में मौजूद मोबाइल फोन पर पड़ी। नेता जी के मोबाइल से लैंड लाइन फोन का रिसीवर जुड़ा हुआ था जिसने वहां मौजूदसभी लोगो का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

यह है रिसीवर वाले मोबाइल यूज करने की वजह

दरअसल साल 2012 में बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानीको रेडिएशन के कारण कानों में परेशानी होनी शुरू हो गई थी। इसके बाद वो तुरंत डॉक्टर्स के पास पहुंचे और उनसे अपनी दिक्कत के बारे में बताया।डॉक्टरों ने बीजेपी नेता कोफोन को कान पर लगाकर बात न करने की सलाह दी। इसी परेशानी से निजात पाने के लिए सुरेंद्र मैथानी ने देसी जुगाड़ खोज निकाला। उन्होंनेबात करने के लिए मोबाइल में वायर्ड रेट्रो हैंडसेट रिसीवर लगवा लिया। बीजेपी विधायक ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी इस पर जानकारी देते हुए लिखा,वायर्ड रेंट्रो हैंडसेट रिसीवर – के प्रयोग से मोबाइल रेडिएशन से कानों को सुरक्षित रखा जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *