पटना:इन दिनों जगह-जगह पर भव्य भागवत कथा (Bhagwat Katha) ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना (Patna) के विक्रम थाना में भी 23 मई 2023 से कथावाचक नारायण पुत्र बालशुक श्रद्धेय श्री धीरज (Dheeraj Ji Maharaj) जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है,जो कि 30मई 2023तकचलेगा। कलश यात्रा के साथ इस कथा की शुरुआत हुई। वहीं माता श्रृंगार पूजन और विशाल भंडारे के साथ इस कथा का समापन होगा। बता दें कि कल यानी रविवार को जहां रुक्मणि विवाह का मंचन किया गया वहीं आज भगवान के अन्य विवाहों की कथा और सुदामा चरित्र का मंचन किया जाएगा।
बता दें कि आज यानी 29 मई को सुदामा चरित्र और भगवान के अन्य विवाहों की कथा सुनाई जाएगी। इससे पहले यानी रविवार को रुक्मणि विवाह का मंचन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। इस कथा की पूर्ण रूप सेसमाप्ति 30 मई 2023 को होगी। इस दिन देवी माता श्रृंगार पूजन के साथ कथा का समापन किया जाएगा।
कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गौरतलब है कि पहले दिन कथा की शुरुआत सुबह 8 बजे से कलश यात्रा के साथ किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके बाद पंचांग पूजन किया गया और फिर रात्रि 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक धीरज जी महाराज द्वारा कथा का वाचन किया गया। कथा में हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कथावाचक धीरज जी महाराज के अनुसार, पापी अर्थात अकाल मृत्यु के कारण भटक रही आत्मा इस भागवत कथा को सुनकर प्रेत योनि से मुक्ति पाकर भगवान के धाम को प्राप्त कर जाते हैं।
विशाल भंडारे के साथ होगा कथा का समापन
बता दें कि विक्रम थाना के देवीस्थान मोरिआवा गांव में इस कथा का आयोजन किया गया है जिसके आयोजक सभी ग्रामवासी हैं। सभी ग्रामवासी मिलकर इस कथा का आयोजन करा रहे हैं। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। 23 मई से शुरु हुआ ये प्रोग्राम 29 मई तक चलेगा। वहीं, 30 मई 2023 को माता श्रृंगार पूजन और भव्य विशाल भंडारा के साथ इसका समापन होगा। इस दिन प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के लिए भव्य विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा जहां कथा में आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।