दिल्ली पुलिस- जंतर-मंतर पर पहलवानों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, विनेश बोली, दरिया अब तेरी ख़ैर नहीं, बूँदो ने बग़ावत कर ली

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को पहलवान और पुलिस आमने सामने आ गए। उनके बीच जमकर नोक-झोक हुई जिसके बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत 107पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिन ने उनके खिलाफड्यूटी पर तैनात पब्लिक सर्वेंट के काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।पुलिस ने कहा है कि पहलवानों को अब जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी।

प्रदर्शनकारियों ने कानून का किया उल्लंघन-दिल्ली पुलिस

देश के नए संसद भवन का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। साथ ही सत्ता परिवर्तन के सिंबल सेंगोल की भी स्थापना की। वहीं इससे कुछ दूरी पर पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस और रेसलर्स की बीच झड़प हो गई। पुलिस का कहना है कि कल प्रदर्शनकारियों ने उनसे किए गए सभी अनुरोधों के बावजूद कानून का उल्लंघन किया।

दूसरे जगह प्रदर्शन की मिलेगी अनुमति- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जंतर-मंतर पर पहलवान 38 दिन से पहलवान धरने पर बैठे थे। इस दौरान वो हमसें जो मांगते थे, हम उन्हें देते थे। हम खिलाड़ियों के साथ शुरु से कोऑपरेट कर रहे थे। पहले भी इंडिया गेट जैसी सेंसिटिव जगह पर कैंडल मार्च की इजाजत दी। रविवार को धरना दे रहे सभी पहलवानों को शांतिपूर्वक तरीके से हिरासत में लिया गया था। लेकिन उन्होंने कानून का फॉलो नहीं किया इसलिए धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि पहलवान किसी अन्य जगह पर प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगते हैं तो दी जाएगी।

दरिया अब तेरी ख़ैर नहीं- विनेश फोगाट

वहीं इस पर पहलवानों ने कहा कि हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। विनेश फोगाट ने ट्वीटर पर एक कविता के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, दरिया अब तेरी ख़ैर नहीं, बूँदो ने बग़ावत कर ली हैनादां ना समझ रे बुज़दिल, लहरों ने बग़ावत कर ली है, हम परवाने हैं मौत समाँ, मरने का किसको ख़ौफ़ यहाँ रे तलवार तुझे झुकना होगा, गर्दन ने बग़ावत कर ली है॥

दरिया अब तेरी ख़ैर नहीं,
बूँदो ने बग़ावत कर ली है
नादां ना समझ रे बुज़दिल,
लहरों ने बग़ावत कर ली है,
हम परवाने हैं मौत समाँ,
मरने का किसको ख़ौफ़ यहाँ
रे तलवार तुझे झुकना होगा,
गर्दन ने बग़ावत कर ली है॥ pic.twitter.com/a5AYDkjCBu
Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) May 29, 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *