नई दिल्ली: टॉलीवुड अभिनेता प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष(Adipurush) बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में उतरने वाला है। इस बीच इस फिल्म का दूसरा गाना राम सिया रामआज रिलीज हो गया जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इस गाने को रिलीज हुए लगभग 4 घंटे ही हुए हैं कि इसे 28 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। बता दें कि इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है।
यूट्यूब पर उपलब्ध है गाना
फिल्म आदिपुरुषके दूसरे गाने राम सिया रामको टी सीरीज ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। इसमें भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रेम गाथा को दर्शाया गयाहै। आज रिलीज हुए इस गाने में राम और सीता के प्रेम से लेकर विरह तक को दिखाया गया है। इस गाने को मशहूर सिंगर जोड़ी सचेत टंडन और परम्परा टंडन ने गाया है।इसके साथ ही इस गाने का संगीत भी सचेत-परंपरा ने ही दिया है।वहीं इस गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है।
16 को आएगी फिल्म
बता दें कि फिल्म का यह गाना पांच भाषाओंमें रिलीज किया गया है। यह गाना हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दर्शकों और श्रोताओं के लिए उपलब्धहै। इस गाने की रिलीज की जानकारी फिल्म में माता सिता का किरदार निभा रही बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा कर दीहै। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, आदिपुरुष की आत्मा राम सियाराम। बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।