Manipur Violence:मणिपुर में आरक्षण को लेकर 3 मई से हिंसा जारी है। रविवार को एक बार फिर से राजधानी इंफाल में हिंसा हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौत की ख़बर हैं। पुलिस का कहना है कि अब तक हिंसा में 40 लोगों का एनकाउंटर किया गया।
आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा
बता दे कि कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को हिंसा हो रही है। अब तक प्रदेश में करीब 80 लोगों की मौत हो गई। 26 दिनों से जारी हिंसा के बीच पुलिस ने रविवार तक 40 लोगों का एनकाउंटर भी किया है। राज्य के CM एन बीरेन सिंह ने इन एनकाउंटर की पुष्टि की है।
उन्होंने एनकाउंटर में मारे गए लोगों को मिलिटेंट बताया है। CM ने कहा- ये लोग आम नागरिकों के खिलाफ एम-16, एके-47 असॉल्ट राइफलों और स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह कदम उठाया।
मैतेई समुदाय और कुकी जनजाति आमने-सामने
जानकारी के लिए बता दे कि मैतेई समुदाय को ST का दर्जा देने के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।प्रदेश में कुकी जनजाति के लोग मैतेई समुदाय को ST का दर्जा देने के खिलाफ है। चूराचांदपुर में 3मई की रात प्रदर्शन के दौरान दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए।
चूराचांदपुर में 4मई को CM एन बीरेन सिंह का एक कार्यक्रम तय था। इसकी तैयारियों को लेकर मंच और पंडाल लगाए गए थे, जिसे प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। जिसके बाद पूरे प्रदेश में हिंसा फैल गई।