पुंछ में तीन संदिग्ध लोगों के देखे जाने से हड़कंप, क्षेत्र में जारी है सर्च अभियान

पुंछ: जम्मू के एलओसी क्षेत्र पुंछ में तीन संदिग्ध लोगों को देखे जाने का मामला सामने आया है। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस और सेना ने पूरे क्षेत्र को कोर्डनऑफ कर दिया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र का सर्च अभियान चलाया गया है।

सैन्य वर्दी में दिखे संदिग्ध

देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा। बताते हैं कि कुछ लोगों ने नानक एकेडमी स्कूल के पास तीन लोगों को सैन्य वर्दी में देखा। इसके बाद उन्होंने फोन कर सैन्य यूनिट से यह जानकारी ली की कि उनके जवान इलाके में घूम तो नहीं रहे हैं।

सीआरपीएफ भी अभियान में शामिल

इसके बाद सैन्य यूनिट से बताया गया कि रात में जवान बाहर नहीं रहते हैं। आतंकियों की आशंका पर तत्काल सेना, पुलिस, सीआरपीएफ ने पूरे पुरानी पुंछ इलाके को घेर लिया। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। चप्पे चप्पे को खंगालने का काम शुरू कर दिया गया।

मेंढर में बरामद हुआ हथगोला

पुंछ जिले के मेंढर में पूर्व डिग्री कॉलेज के करीब कृषि विभाग की भूमि से बरामद दो पुराने हथगोलों को सेना ने रविवार को कस्बे के बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया। इनसे हुई जोरदार आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

सेना ने किया नष्ट

कुछ समय बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन हथगोलों को कब्जे में लिया, और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आज सेना के बम निरोधक दस्ते ने उन हथगोलों को कस्बे के बाहर खाली स्थान पर ले जाकर उनमें विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *