नई दिल्ली: दिल्ली में साक्षी हत्याकांड में बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मामले में आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी ने 16 वर्षीय लड़की को पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले 40 बार उस पर चाकू से वार किया। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार की रात एक युवक ने अपनी गर्लफेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने दी यह जानकारी
इस मामले पर एडीसीपी आउटर-नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा कि लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी. वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली। वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया। लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कब से जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है। हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है।
दोनों के बीच हुआ था झगड़ा
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया।