पाकिस्तान में इमरान और उनकी पत्नी की मुश्किलें बढ़ी, अघोषित मार्शल लॉ लागू

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। इमरान खान की मुश्किलें हर आने वाले दिन के साथ बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में अघोषित मार्शल लॉ लगा दिया गया है। इमरान खान और उनकी पत्नी पर देश छोड़ कर जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

80 लोगों की लिस्ट हुई जारी

इमरान के साथ उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 80 सदस्यों को नो फ्लाई लिस्ट में शामिल किया गया है। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी के भी देश छोड़कर बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है।

जानिये कब-कब लगा मार्शल लॉ

इस बीच इमरान खान ने कई प्रांतों में आर्टिकल 245 लगाए जाने के सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए इसे अघोषित मार्शल लॉ बताया है। बता दें कि पाकिस्तान के संविधान के आर्टिकल 245 के तहत देश की रक्षा करने के लिए सेना को तैनात कर दिया जाता है। सरकार के पंजाब, खैबर पख्तूनख्वाह, बलूचिस्तान और इस्लामाबाद में आर्टिकल 245 लगाए जाने के सरकार के फैसले के खिलाफ इमरान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इमरान ने याचिका में कहा है कि सेना एक्ट 1952 के तहत नागरिकों की गिरफ्तारी, जांच और उन पर मुकदमेबाजी असंवैधानिक और अवैध है।

यह बताया जा रहा है कारण

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि नौ मी के हमलावरों पाकिस्तान की पहचान पर हमला किया है और दुश्मनों को जश्न मनाने का मौका दिया है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि मैं नौ मई की घटना को सिर्फ हिंसक होते प्रदर्शन के तौर पर नहीं देखता। जिन लोगों ने इन हमलों की रूपरेखा तैयार की थी, वे असल गुनहगार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *