Bihar News: थानाध्यक्ष ने किया खाकी को दागदार, महिला को बंधक बनाकर किया 8 दिनों तक रेप

किशनगंज:आजकल कानून और सजा को चुनौती सिर्फ पेशावर अपराधी ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि कानून के रक्षक भी कानून को अपने हाथ का खिलौना समझ बैठे हैं। अगर कोई कोई महिला अपने साथ हो रहे किसी तरह के अन्याय से पीड़ित होती है तो उसे सिर्फ प्रशासन का ही दरवाजा दिखता है जो उसे न्याय दिला सके। लेकिन तब क्या हो जब कोई पुलिसकर्मी ही किसी महिला को अपनी हवस का शिकार बना ले वो भी अपने ही आवास पर बंधक बनाकर। ऐसा ही मामला आया है बिहार से जहां एक महिला को एक पुलिसकर्मी ने बंधक बनाकर 8 दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

दरअसल, ये घटना बिहार के किशनगंज का है जहां एक पुलिसकर्मी ने पूरे खाकी को दागदार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक,भारत-नेपाल सीमा से सटे टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला पर यूपी की रहने वाली एक महिला ने 8 दिनों तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला का थानाध्यक्ष के खिलाफ आरोप भरा आवेदन पाने के बाद एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा मामले की जांच करवाई। जांच में महिला के सारे आरोप सत्य पाए जाने के बाद नीरज कुमार निराला के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता को जल्द मिलेगा न्याय- एसपी

एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू के मुताबिक, इस मामले में एक और आरोपी है और वो है मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार। मनोज कुमार के खिलाफ भी दुष्कर्म, रंगदारी सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक मेंगनू ने बताया कि आरोपी थानाध्यक्ष को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही फरार चल रहे नीरज कुमार और मनोज यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। एसपी ने कहा कि उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और एक महीने के भीतर चार्जशीट दाखिल कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

महिला ने आवेदन में लगाया आरोप

बता दें कि थानाध्यक्ष का ये कुकृत्य तब सामने आया जब महिला से आठ दिन तक दरिंदगी करने के साथ उससे 2 लाख रूपये ऐठने के बाद उसे छोड़ा गया। उन दरिंदों के चंगुल से छूटने के बाद महिला एसपी कार्यालय पहुंची जहां उसने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन लिखा जिसमें उसने थानाध्यक्ष और मुखिया प्रतिनिधि के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। महिला ने बताया है कि वह यूपी के अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह सात मई को अपने पति के घर का पता ढूंढते हुए थाना पहुंची थी।

महिला ने आवेदन में आगे लिखा कि, जब वह थाने पहुंची और टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष से अपने पति के घर के बारे में बात की। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा था कि रुको मैं स्थानीय मुखिया को बुलाता हूं। मनोज कुमार यादव को बुलाने के बाद दोनों ने आपस में कुछ देर बात की। इसके बाद अपने आवास पर उसे बंधक बनाकर रख लिया। आवेदन में महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ आठ दिन तक दुष्कर्म किया गया। इसके साथ ही थानाध्यक्ष पर यह भी आरोप है कि दो लाख रुपये लेकर महिला को थाने से छोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *