Haryana Scam: वृद्धा पेंशन घोटाले की जांच करेगी CBI, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की बढ़ेगी मुश्किलें

Haryana Scam: हरियाणा वृद्धा पेंशन घोटाले की जांच अब CBI करने जा रही है। साल 2011 में घोटाले का खुलासा हो चुका है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई के दौरान आदेश जारी किए हैं। जानकारी के लिए बता दे कि इस घोटाले का खुलासा सीएजी रिपोर्ट में हो चुका है। कैग की रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रदेश में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ।

पूर्व CM हुड्डा की बढ़ेंगी मुश्किलें

गौरतलब है कि हरियाणा में यह घोटाला साल 2011में कांग्रेस शासन के दौरान हुआ था। तत्कालीन प्रदेश के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे। अगर सीबीआई जांच के दौरान घोटाले की बात सामने आती है तो पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई। अगले साल 2024 में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने हैं।

अपात्र लोग ले रहे थे लाभ

जानकारी के लिए बता दे कि जांच के लिए कुरुक्षेत्र के एक याचि ने याचिका दाखिल की थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि इस योजना का लाभ दो प्रकार के लोग ले रहे हैं। एक जिनकी मृत्यु हो चुकी है और दूसरे जो अंडर ऐज हैं। इस योजना में करोड़ों का घोटाला हो चुका है।

याचिकाकर्ता ने ED-CBI और हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की थी। मामले में कैग की रिपोर्ट भी सामने आई थी, कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यह बहुत बड़ा घोटाला है। मौजूदा सरकार ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद कोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिका दाखिल की गई। अब मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *