शुभमन गिल को जान से मारने की धमकी, बहन को पड़ रही गाली

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। उनकी 104 रनों की नाबाद पारी ने गुजरात को जीत दिलाई और आरसीबी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस बात का गुस्सा सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स निकाल रहे हैं। वो शुभमन गिल की बहन पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

शुभमन को जान से मारने की धमकी

भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 21 मई को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में इस सीजन में बैक टू बैक सेंचुरी जड़ी। उन्होंने198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंदो पर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 104 रन की नाबाद पारी खेली।हालांकि गिल का शतक कुछ लोगो को रास नहीं आया। आरसीबी के प्लेऑफ में नहीं पहुंचने की वजह से गिल को निशाना बनाया जा रहा है। उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

गिल की बहन को भद्दी गाली

शुभमन गिल के साथ-साथ उनकी बहन शाहनील गिल को भी खरी-खोटी सुनाई जा रही है। शाहनील के इंस्टाग्राम पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स भद्दी गालियां दे रहे हैं। गिल के साथ उनकी तस्वीरों पर ये लोग गंदे कमेंट्स कर रहे हैं। गुजरात और आरसीबी के फैंस इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।

शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम में बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ ही आईपीएल 16 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन में उनका जमकर रन उगल रहा है। गिल ने अब तक 14 मैचों में 56.67 की औसत से 680 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 4 अर्धशतक और 2 मैचों में बैक टू बैक शतक भी जड़े हैं।गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस को कई महत्वपूर्व मैच जीताए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *