श्रीनगर: श्रीनगर में G-20 सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। आज विदेशी मेहमान सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचना शुरू हो चुके हैं। विभिन्न सदस्यों देशों के प्रतिनिधि श्रीनगर हवाईअड्डे पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्हें स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके बाद स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा लाइव संगीत और पारंपरिक नृत्य की झलक दिखाई गई।
People of J&K are eagerly waiting to welcome @g20org delegates. Youth are enthusiastically participating in various activities to celebrate this momentous occasion and ready to showcase enthralling performances & exquisite art. pic.twitter.com/O5Gp5ry4y4
Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) May 21, 2023
यह है पूरा कार्यक्रम
बताया कि यहां से सभी प्रतिनिधि अपने निर्धारित होटलों की ओर रवाना होंगे। उन्हें कमरे आवंटित किए जाएंगे और सम्मेलन सामग्री दी जाएगी। इसके बाद दिन भर अन्य बैठकें और कार्यक्रम होंगे। डल झील किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित बैठक में विभिन्न राष्ट्रों के 60 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं। आकाश से लेकर जमीन तक निगहबानी है। डल झील में मार्कोस कमांडो का पहरा है।
सुरक्षाबलों ने श्रीनगर को बनाया छावनी
लाल चौक समेत शहर के कई इलाकों में एनएसजी कमांडो ने डेरा डाल रखा है। डल झील के किनारे बुलवर्ड रोड पर तीन दिनों तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) तक अलर्ट है। सीमावर्ती जिले कठुआ, सांबा, जम्मू, राजोरी, पुंछ, बारामुला, कुपवाड़ा व बांदीपोरा में आईबी व एलओसी पर जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
इन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
सम्मेलन के पहले दिन दोपहर बाद प्रतिनिधियों का एसकेआईसीसी में आगमन होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उनका स्वागत होगा। क्राफ्ट बाजार में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी में प्रतिनिधियों को देखने का मौका मिलेगा। अगले दिन आर्थिक विकास व सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन विषय पर सत्र होगा जिससे फिल्म पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।