HBSE:ओपन एग्जाम का रिजल्ट घोषित, 10वीं में 17.36%,12वीं में 21.65 %स्टूडेंट सफल

चंडीगढ़:हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की ओपन परीक्षाओं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। प्रदेश के शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव और सचिव कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओपन मोड के तहत 10 हजार 387 परीक्षार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी जिसमें से एक हजार 803 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जिनमें 6 हजार 252 छात्रों में से 1 हजार 97 उत्तीण हुए हैं। जिनके सफल होने की प्रतिशतता 17.55 है। जबकि 4 हजार 134 छात्राओं में से 706 पास हुई, जिनकी उत्तीण प्रतिशतता 17.08 है।

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

इस बार ओपन परीक्षा में 10वीं का परिणाम 17.36 फीसदी और 12वीं की परीक्षा का परिणाम 21.65 फीसदी रहा। स्टूडेंट परीक्षाओं का परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in विजिट करके चेक कर सकते हैं।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का रिजल्ट

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि इस बार 10वीं की ओपन परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का उत्तीण प्रतिशत 20.01 है। जबकि शहर क्षेत्र के स्टूडेंट की बात करें तो सफलता प्रतिशतता12.17 है। उन्होंने बताया कि 20 हजार 324 परीक्षार्थियों ने 12वीं की ओपन परीक्षा दी थी, जिसमें से 4,400 परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

बेहतर रिजल्ट के लिए स्टडी सेंटर बनाए जाएंगे

इस दौरान बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि ओपन स्कूलों के परिणाम को बेहतर बनाने के लिए जिला और खंड स्तर पर नेशनल इंस्ट्टीयूट आफ ओपन स्कूलिंग की तर्ज पर स्टडी सेंटर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करके मुक्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सुविधा दी जाएगी। इससे बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने वाले स्टूडेंट बेहतर ढंग से अपनी तैयारियां कर सकेंगे और उनके और बेहतर रिजल्ट आ पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *