#2000notes: 2000 के नोट का सर्कुलेशन बंद, इस तारीख तक बदल सकते है करेंसी

नई दिल्ली:भारत सरकार ने 2000 रुपये के करेंसी नोट को सर्कुलेशन से वापस लेने का फैसला किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस बात की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट्स सर्कुलेशन को वापस लेने का फैसला किया है।

30 सितंबर 2023 तक बदल सकते हैं नोट

2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन से जरूर बंद होने जा रहे हैं लेकिन ये कानूनी रूप से वैध बना रहेगा। मतलब मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदले जा सकेगे। एक बार में तीस हजार रुपए तक के नोट ही बदले जाएंगे।

2016 से सर्कुलेशन में आया था

2 हजार का नोट नवंबर 2016 में सर्कुलेशन में आया था। उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया था।

आरबीआई ने कहा क्या है?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक सर्कुलर जारी करके इस बात की जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस होगा,लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। साथ ही RBI ने यह भी बताया कि इसका उद्देश्य पूरा होने के बाद 2018-19 में ही 2000 के नोट की प्रिटिंग बंद कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *