हैदराबाद: तेलुगु अभिनेता जुनियर एनटीआर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। लोग उन्हें जूनियर एनटीआर और तारक के नाम से ही पहचानते हैं, लेकिन उनका असली नाम नंदामुरी तारक रामा राव है। एनटीआर का जन्म आज ही के दिन यानी 20 मई 1983 को तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ था।
जुनियर एनटीआर राजनेताओं के परिवार से हैं। उनके दादा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उनके पिता नंदमुरी हरिकृष्णा भी एक राजनीतिज्ञ के साथ साउथ के नामी अभिनेता और फिल्म निर्माता भी थे। जूनियर एनटीआर भी अपने पिता की तरह सबसे लोकप्रिय भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म उद्योग में काम करते हैं। जूनियर एनटीआर ने बहुत कम उम्र में अभिनय में कदम रखा,
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एनटीआर पहली बार 1996 में एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म, रामायणम में दिखाई दिए। एक वयस्क के रूप में, अभिनेता ने 2001 में एस.एस. राजामौली की स्टूडेंट नं. 1 में काम किया। इसके बाद 2022 में आदि, 2006 में राखी, 2010 मेंबृंदावनम, 2013 में बादशाह और 2016 में नन्नाकु प्रेमथो (2016) जैसी कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में उन्होंने काम किया।
अपनी फिल्मों के लिए एक बड़ी फैन फॉलोइंग के साथ, अभिनेता भारत की शीर्ष 100 फिल्म हस्तियों में शामिल हैं। जूनियर एनटीआर अपने अभिनय करियर के अलावा राजनीति में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। 2009 में आम चुनावों के दौरान, उन्होंने अपने दादा की पार्टी, टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के लिए प्रचार किया। अभिनेता विभिन्न दान कार्यों में भी शामिल रहे हैं।