अमेरिका ने जारी की परमाणु हथियारों की संख्या, रूस पर लगाया संधि तोड़ने का आरोप

वाशिंगटन: अमेरिका और रूस में तनातनी जारी है। आज न्यू स्टार्ट ट्रीटी के तहत अमेरिका ने अपने पास के परमाणु हथियारों की संख्या बताई। इसी बीच अमेरिका ने रूस को भी चैलेन्ज करते हुए अपने हथियारों की संख्या सार्वजनिक करने को कहा है।

यह अमेरिका के पास हथियार

अमेरिका ने मंगलवार को अपने परमाणु हथियारों की जानकारी सार्वजनिक की है। वहां के स्टेट डिपार्टमेंट ने बताया कि उनके पास कुल 1419 डिप्लॉएड परमाणु हथियार हैं। ये जानकारी अमेरिका की रूस के साथ 2011 में हुई न्यू स्टार्ट ट्रीटी के तहत दी गई है।

रूस समझौते को नहीं मानता

रूस ने यूक्रेन जंग का एक साल पूरा होने पर इस समझौते को सस्पेंड किया था। पुतिन ने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि वो इस जानकारी का गलत इस्तेमाल कर रहा है। वहीं, अमेरिका अब रूस पर परमाणु हथियारों की जानकारी देने का दबाव बना रहा है।

अमेरिका ने रूस पर लगाया आरोप

अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया है कि वो अपने परमाणु हथियारों की जानकारी छिपा रहा है। जो ट्रीटी का उल्लंघन है। वहीं, अमेरिका की दी गई जानकारी से सामने आया है कि उसके पास 662 इंटरकॉन्टिनेंटल, सबमरीन बैलिस्टिक मिसाइल और हैवी बॉम्बर्स हैं।

अमेरिका ने जारी किये आंकड़े

अमेरिका के पास 1419 डिप्लॉएड परमाणु हथियार हैं। जो पिछले साल के मुकाबले घटे हैं। न्यू स्टार्ट ट्रीटी के तहत अमेरिका ने पिछले साल 1515 परमाणु हथियार होने की जानकारी दी थी। जबकि रूस के पास पिछले साल तक 1474 डिप्लॉएड परमाणु हथियार थे। ट्रीटी के मुताबिक इनकी संख्या 1550 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *