Maharashtra Violence:सोमवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में संभाजी शोभायात्रा में हिंसक झड़प हो गई। जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस बल तैनात हो गया। बता दे कि अहमदनगर के शेवगांव शहर में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ।
अकोला में भी हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि अहमदनगर के अलावा अकोला में एक मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प के बाद स्थानीय पुलिस बल मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गया।जहां पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने की ख़बर है।
शोभायात्रा में किया गया पथराव
दरअसल, छत्रपति संभाजी महाराज जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। कुछ लोगों ने ईंट-पथराव कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पहले एक धार्मिक स्थल पर पथराव हुआ। इसके बाद संभाजी जयंती की शोभायात्रा पर पथराव हुआ।जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। ईंट-पथराव और अराजकता के बाद कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।
स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में अब तक 102 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। राज्य रिजर्व पुलिस बल की 2 यूनिट इस समय शेवगांव में तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।