Parineeti Raghav Engagement: सीएम केजरीवाल ने दी बधाई, राघव बोले आपके आशीर्वाद ने बनाया खास

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आखिरकार सगाई के बंधन में बंध गए हैं। उनकी सगाई की खबरें खूब चर्चा में हैं। इस न्यू कपल को हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है। फिल्मी जगत और राजनीति दुनिया के लोग भी उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाईयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिणीति और राघव को बधाई दी हैं।

सीएम केजरीवाल ने दी परिणीति-राघव को बधाई

आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा, ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।

राघव चड्ढा ने कहा धन्यवाद

केजरीवाल के इस बधाई वाले पोस्ट पर राघव चड्ढा ने भी उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, सर, आपने अपना आशीर्वाद देकर हमारे ख़ास दिन को और भी ख़ास बना दिया.परिनीति और मेरी तरफ़ से आपका और आपके परिवार का तहे दिल से आभार.आपका ये छोटा सा साथी, आज जीवन की एक नयी पारी शुरू कर रहा है, कामना करता हूँ कि आपका आशीर्वाद ऐसे ही सदा बना रहे।

परिणीति ने भी किया पोस्ट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। राघव के साथ-साथ परिणीति ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा पिछले कुछ हफ्तों में और खासकर हमारी सगाई पर हमें जितना प्यार मुझे और राघव को मिला है उसे लेकर हम अभिभूत हैं। हम दोनों ही अलग-अलग दुनिया से हैं और हमें ये जानकर का हैरानी हो रही है कि हमारी वो दुनिया हमारे मिलने से जुड़ गई है। हमने इतना बड़ा परिवार पा लिया है जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी न था।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस मेंशनिवार (13 मई) कोहुई थी।जहां फैमिली और दोस्तों के अलावा फिल्मी जगत और राजनीति की दुनिया के भी कई दिग्गज पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *