Imran Khan Arrest:मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद बवाल हो गया। जिसके बाद इमरान खान के समर्थक सड़कों पर आ गए। इस्लामाबाद में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लागू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के लिए बता दे कि इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के क्वेटा में इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने दावा किया है कि एक लड़के की मौत हो गई और चार अन्य लड़कों को गोलियां लगी हैं।
कराची में PTI कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में हालात बिगड़ने के मद्देनजर पुलिस ने PTI कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले दागे। बावजूद इसके इमरान खान के समर्थक अभी प्रदर्शन कर रहे हैं।पाकिस्तान में बढ़ते बवाल के बीच पूरे देश में धारा 144 लागू कर दी गई। PTI समर्थक इतने गुस्से में हैं कि वो सेना के कोर कमांडर के आवास पर हमला करने पहुंच गए हैं।
इमरान खान की पार्टी पीटीआई के वकील फैसल चौधरी ने इमरान की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख, आंतरिक मंत्रालय के सचिव और अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल को 15 मिनट के भीतर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।
जानकारी के लिए बता दे कि इमरान खान का गिरफ्तारी वारंट NAB रावलपिंडी ने 1 मई को जारी किया था और आज इस्लामाबाद में पाक रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पूर्व पीएम को इस्लामाबाद हाईकोर्ट (Islamabad HighCourt) के बाहर रेंजर्स ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया। कोर्ट में इमरान खान अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत लेने पहुंचे थे। जहां पर पाक रेंजर्स को उन्हें गिरफ्तार करने का मौका मिल गया।