#WresterProtestUpdate: आधी रात धरने पर बवाल, केन्द्रीय मंत्री को दो चिट्ठी, पहलवान बोले- लौटा देंगे पदक

#WresterProtestUpdate: जंतर मंतर पर आधी रात को पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। झड़प के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हाथापाई के दौरान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के भाई सहित दो पहलवानों को बहुत चोट आई।

वहीं, देर रात पहलवानों ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी आपबीती सुनाई। पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) का कहना है कि जो हमने पदक जीते हैं, वो हम सरकार को वापस लौटा देंगे। अगर देश का नाम रोशन करने पर भी ऐसा सलूक होता है, तो हमें ये पदक नहीं चाहिए।

पहलवानों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली पुलिस (Delhi police) और बृजभूषण (Brijbhusan Singh Saran) के आदमी शुरू से ही इस धरने को खराब करना चाहते हैं। कभी जातिवाद, कभी क्षेत्रवाद का नाम दिया जा रहा है। इसी वजह से हमें धरने पर परेशान किया जा रहा है। कभी लाइट काट दी जाती है और कभी हमारे ऊपर लाठीचार्ज करवाया जाता है।

बजरंग पूनिया की केंद्रीय मंत्री को चिट्ठी

पहलवान बजरंग पूनिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को चिट्ठी लिखकर आंदोलनकारी खिलाड़ियों की परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की। पूनिया ने लिखा कि घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही धरने पर वाटरप्रूफ टेंट, मजबूत स्टेज, साउंड सिस्टम, गद्दे, प्रैक्टिस के लिए कुश्ती मैट और जिम का सामान लाने की अनुमति दी जाए।

आधी रात धरने पर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा (Deependra Singh Hooda) आधी रात को जंतर मंतर धरने पर पहुंचे। जहां पहलवानों के नजदीक जाने से दिल्ली पुलिस ने रोक लिया। दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि खिलाड़ी बेटियों के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी की गई। यह बदसलूकी अमानवीय और असहनीय हैं। जब रक्षक भक्षक हो जाएं तो न्याय की उम्मीद किस से करें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *