#IPL2023SRHvsKKR:आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर इस सीजन में अपना 10वां मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। अब तक खेले गए अपने 9 मैचों में केकेआर की टीम ने सिर्फ तीन मैचों में जीत हासिल की और 6 मुकाबलों में हार मिली।
हैदराबाद को मिली 3 जीत
अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की बात जाए तो आज उनका 9वां मैच होगा। एडन मार्करम की कप्तानी में सनराइजर्स की हालत काफी खराब है। सनराइजर्स ने भी 16वें सीजन में सिर्फ 3 मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए के यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है।
बल्लेबाजों को मिलती है मदद
बता दे कि हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच अब तक गेंदबाजी से अधिक बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों से स्विंग देखने को मिल सकती है लेकिन इसकी पूरी उम्मीद रहेगी कि केकेआर और सनराइजर्स के बीच मैच में खूब चौके और छक्के देखने को मिलेंगे। यह एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता हैं।
क्या हो सकती है बेस्ट ड्रीम इलेवन
विकेटकीपर: गुरबाज और हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज:वेंकटेश अय्यर, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और हैरी ब्रुक्स
ऑलराउंडर:आंद्रे रसेल, एडन मार्करम
गेंदबाज:वरूण चक्रवर्ती, मयंक मारकंडे और टी नटराजन
हैदराबाद और केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन
KKR की प्लेइंग 11: जेसन रॉय, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), एन जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
SRH की प्लेइंग 11: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अकील होसैन, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।