Jammu Kashmir Army Chopper Crash: किश्तवाड़ में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 2-3 लोग बताए जा रहे सवार

Jammu Kashmir: गुरूवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ा में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद चिनाब नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में 2-3 लोग सवार थे।हादसे के बाद रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया। लेकिन अभी तक सवार अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया।

बता दे कि जहां पर हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ वो किश्तवाड़ का काफी दुर्गम इलाका है। इस इलाके में कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। सेना के तीन अधिकारी हेलिकॉप्टर पर जा रहे थे, बताया जा रहा है कि यही हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। हालांकि सेना की ओर से पता लगाया जा रहा है कि उनकी तबीयत कैसी है।

हादसे को लेकर भारतीय सेना का कहना है कि सेना का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर किश्तवाड़ जिले में क्रैश हुआ। क्रैश हेलिकॉप्टर चिनाब नदी में गिर गया। बताया जा रहा कि इस हेलिकॉप्टर में दो पायलट और एक कमांडिंग अफसर सवार थे।

हालांकि, राहत की बात यह है कि हादसे में कमांडिंग ऑफिसर पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोटें आई हैं, जिनको इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। लेकिन हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह अभी सामने नहीं आई। जिसका सेना की ओर से पता लगाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *