शिमला नगर निगम की मतगणना जारी, 6 वार्ड में कांग्रेस, 3 में भाजपा और एक में माकपा की जीत

शिमला: शिमला नगर निगम के परिणाम आना शुरू हो चुके हैं। अब के परिणाम में 6 सीटों पर कांग्रेस, तीन पर बीजेपी और एक सीट पर माकपा ने अपना परचम लहराया है। इसमें कांग्रेस ने कैथू, अनाडेल, टुटू और मज्याठ से जीत हासिल की है। जबकि बीजेपी ने रुल्दूभटटा, भराड़ी वार्ड से मीना चौहान ने जीत हासिल की है जबकि समरहील से वीरेंद्र ठाकुर ने जीत हासिल की है। बाकि अन्य वार्डों के चुनावी नतीजे आना बाकि है। शुरुआती नतीजों में पहले सात वार्डो के नतीजे घोषित हो चुके हैं।

वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी से कांग्रेस प्रत्याशी जीती

वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी से कांग्रेस प्रत्याशी किरण शर्मा चुनाव जीत गई हैं। इसी के साथ कांग्रेस अब 6 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। भाजपा को अब तक तीन वार्डों में जीत मिली है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है। मतगणना जारी है।

अब तक के परिणाम

मतगणना कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर से घोषणा कर नतीजों पर स्थिति स्पष्ट की। अनाडेल और रूलदूभट्टा वार्ड के नतीजे बदल गए हैं। वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, और वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान और वार्ड नंबर 2 रूलदूभट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर ने चुनाव जीता है। वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *