नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में 2 दिन पहले यानि मंगलवार को हुई गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें हत्यारे उसे कमरे से निकालकर एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। टिल्लू पर धारदार हथियार से 40 से 50 बार हमला किया गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
2 मिनट 49 सेकेंड का रूंह कंपाने वाला फुटेज
टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर का वायरल वीडियो 2 मिनट 49 सेकेंड का है। जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर पहले टिल्लू को उसकी सेल से खींचकर बाहर निकालते है। उसके बाद उसे फर्श पर पटककर जानलेवा हमले करने लगते हैं। इस दौरान कुछ कैदी बीच-बचाव के लिए आते हैं, लेकिन हत्यारें टिल्लू पर हमला करना बंद नहीं करते हैं। सिर से पांव तक लहूलुहान टिल्लू बेसुध होकर फर्श पर बेहोश हो जाता है। उसेडीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई थी।सूत्रों के अनुसार योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने टिल्लू पर लोहे की रॉड से हमला करके उसकी हत्या की।
दिल्ली तिहाड़ जेल से टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का CCTV वीडियो आया सामने#SuryaSamachar #सूर्यासमाचार #delhi #tihadjail #tillutajpuriya pic.twitter.com/Sd3Dx9oO7y
Surya Samachar (@SuryaSamacharIN) May 4, 2023
गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या का था आरोप
सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में दो हमलावर वकील की भेष में पहुंचे थे। उन्होंने जज के सामने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर अंधाधूध गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी थी। टिल्लू ताजपुरिया उस वक्त मंडोली जेल में बंद था। उसके ऊपर जितेंद्र गोगी का मर्डर करवाने का आरोप था। जानकारी के अनुसार टिल्लू नवीन बाली, कौशल और नीरज बवानिया के साथ मिलकर तिहाड़ जेल से ही गैंग ऑपरेट करता था। इन सभी के ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
टिल्लू और जितेंद्र कभी थे जिगरी यार
टिल्लू ताजपुरिया और जितेंद्र गोगी कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। फिर बाद में दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। दोस्ती में दरार आने के बाद दोनों गैंगस्टर ने अलग-अलग गैंग बना ली। इसके बाद दोनों के बीच कई बार गैंगवार हुआ जिसमें कई लोगों की जान गई। बताया जा रहा है कि टिल्लू की हत्या के पीछे गोगी गैंग का हाथ हो सकता है।