Haryana: गृह मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले- ‘हनुमान जी से पंगा लिया…लंका जलाकर खाक कर देंगे’

Haryana: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विजअपने बेबाक और कद्दावर छवि के लिए जाने जाते हैं। अनिल विज ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जारी किए कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र पर तंज कसा है। अनिल विज ने ट्वीट कर कांग्रेस को निशाने पर लिया।

विज का कहना है कि पहले कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में अड़चन डालकर भगवान श्रीराम की नाराजगी मोल ली थी तो कांग्रेस अपने पैरों पर खड़ा होने लायक नहीं बची थी।अब कांग्रेस ने हनुमान जी से पंगा लिया है तो निश्चित है हनुमान जी कांग्रेस की लंका जलाकर खाक कर देंगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया है।कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा है कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है।

इसी पर गृह मंत्री अनिल विज ने ट्विट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। अनिल विज का कहना है कि देश कांग्रेस को नकार चुका है। अब घोषणा पत्र में ऐसी घोषणाएं करके वह अपने लिए पंगा ले रही है। कांग्रेस को ऐसी राजनीति से बचना चाहिए। देशहित के बारे में सोचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *