#ViratKohli: कोहली और गंभीर के बीच झगड़े पर BCCI का एक्शन…लगाया जुर्माना

नई दिल्ली: सोमवार को आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। मैच खत्म होने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और गौतम गंभीर आपस में भिड़ गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में खिलाड़ियों द्वारा दोनों को शांत कराया गया। वहीं, मामले में अब बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने दोनों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इसके साथ ही खिलाड़ी नवीन उल हक के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है।

बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना

मामले में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ने विराट कोहली, गौतम गंभीर समेत इस बहस में शामिल अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हकपर उनकी मैच फीस काजुर्माना लगाया है। जहां विराट कोहली कोहली और गंभीर पर उनकी मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया, वहीं नवीन-उल-हक ने मैच फीस का आधा हिस्सा भी गंवा दिया।

कोहली, गंभीर और नवीन की कटी फीस

बीसीसीआई द्वारा लगाए गए इस जुर्माने में विराट कोहली की 1.07 करोड़ (100%), गौतम गंभीर की 25 लाख (100%)और नवीन-उल-हक की 1.79 लाख (50%)फीस कटी। इसके साथ ही आईपीएल मीडिया रिलीज में कहा गया, लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर को आर्टिकल 2.21 के अंतर्गत लेवल-2 का दोषी पाया गया है। आरसीबी के मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली भी इसी आरोप के दोषी पाए गए हैं।वहीं, नवीन को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है।

इस बात पर हुई थी गंभीर और कोहली में बहस

बता दें कि इन दोनों के बीच साल 2013 में भी आईपीएल के दौरान भी लड़ाई हो चुकी है।वहीं, सोमवार को इस मैच के दौरान पहले विराट कोहली और लखनऊ के गेंदबाज नवीन-उल-हक के बीच बहस हो गई। इस दौरान बीच में लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर मैदान में उतर आए और कोहली से उलझ गए।गौतम ने पूछा क्या बोल रहा है बोल और विराट ने जवाब दिया, मैंने आपको कुछ बोला ही नहीं, आप क्यों घुस रहे हैं। गौतम ने कहा, तूने अगर मेरे खिलाड़ी को बोला है, मतलब तूने मेरी फैमिली को गाली दी है।इस पर विटार नेकहा कि, तो आप अपने परिवार को संभाल के रखिए। फिर गंभीर ने कहा, तो अब तू मुझे सिखाएगा। लड़ाई के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच यही बाते हुई।

इसके बाद मैच खत्म हुआ और आरसीबी ने जीत दर्ज की। इसपर विराट कोहली ने खूब जमकर जश्न मनाया। उन्होंने अपनी मुंह पर उंगली रखकर स्टेडियम की ओर शांत रहने का इशारा किया।इसके बाद हैंड शेक के दौरान एक बार फिर विराट कोहली और नवीन-उल-हक उलझते दिखे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बीच-बीचाव किया। इसी बीच लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर मैदान में उतर आए और कोहली से उलझ गए। दोनों खिलाड़ियों में जमकर बहस हुई। दोनों पक्षों के खिलाड़ियों ने कोहली और गंभीर को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *