Gangster House Raided:गैंगस्टर नंदू और उसके गुर्गोंके 23 ठिकानों पर एक साथ छापा…बरामद किए गए भारी मात्रा में कैश और हथियार

नई दिल्ली: विदेश में बैठे लॉरेंस सिंडिकेट के मेंबर और कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार यानी आज तड़के सुबह चार बजे दिल्ली पुलिस के 300 पुलिसकर्मियों ने दिल्ली एनसीआर में 23 जगहों पर छापेमारी की जिसमें भारी मात्रा में कैश, हथियार और अवैध बरामद किया गया है। इसके साथ ही कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

इन इलाकों में हुई है छापेमारी

गैंगेस्टर्स और उनके मददगारों को निशाने पर लिए 300 पुलिसकर्मियों की टीम ने दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने छावला, बाबा हरिदास नगर, नजफगढ़, झज्जर और सोनीपत में गैंगस्टर के ठिकानों पर छापेमरी की। डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन के मुताबिक द्वारका पुलिस ने विदेश में बैठे बदमाशों और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।

सर्च ऑपरेशन जारी

डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन के अनुसार, नंदू गैंग के खिलाफहुई कार्रवाई में दिल्ली से एक जगह से करीब 20 लाख कैश की बरामदगी की गई है,इसके अलावा हरियाणा के झज्जर और अन्य जगहों से हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

बीजेपी नेता की हत्या में सामने आया नंदू गैंग का नाम

बता दें कि पिछले महीने 14 अप्रैल 2023 को बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वो कार्यालय में बैठे हए थे। इस घटना में नंदू गैंग का नाम सामने आया है। मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया था जिसमें कहा गया है कि दो हमलावर, जिनके चेहरे ढंके हुए थे, वो मटियाला के कार्यालय पहुंचे थे और बीजेपी नेता पर दनादन फायर कर हत्या करदी। भागने से पहले उन्होंने 10 राउंड फायरिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *