#GTvDC: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से हराया

अहमदाबाद: IPL 2023 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें गुजरात टाइटंस को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) मेंखेले गए इस मैच में DC ने GT को 5 रन से चित कर दिया। बता दें कि गुजरात टाइटंस ने अभी तक ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मैच हारे थे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को आठ मैचों में छह हार के बाद मिली यह जीत एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 130 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 125 रन बना सकी।

जानकारी के लिए बता दें कि अब प्लेऑफ (Playoff2023) में पहुंचने के लिए दिल्ली को सभी मुकाबले जीतने होंगे क्योंकि दिल्ली अब तक 6 मैच हार चुकी हैं। वहीं गुजरात को फिर से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए महज 2जीत चाहिए थी लेकिन मंगलवार को खेले गए गेम में उसे डीसी से हार का सामना करना पड़ा।

GT और DC की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइंटस: हार्दिक पंड्या (C), ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल और मोहम्मद शमी।

​​​​दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (C), फिलिप सॉल्ट, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ललित यादव/रिपल पटेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार।​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *