बृजभूषण सिंह बोले, धरने पर बैठे पहलवान नहीं होने दे रहे घरेलू टूर्नामेंट्स, ये अब खेलेने लायक नहीं

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंहके खिलाफ पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत कई रेसलर्स पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। यौन आरोपों पर पहलवान बीजेपी नेता के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं बृजभूषण सिंह इस मामले में लगातार खुद को बेकसूर बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि धरना दे रहे पहलवान अब खेलने लायक नहीं बचे हैं और उनके खेलने की उम्र खत्म हो चुकी है। वो अब जूनियर खिलाड़ियों का हक मार रहे हैं।

घरेलू टूर्नामेंट्स नहीं होने दे रहे पहलवान- बृजभूषण

एक न्यूज ऐजंसी से बृजभूषण सिंहने कहा कि जब पहलवान जनवरी में धरने पर बैठे तो एक-दो दिन बाद गोंडा में प्रतियोगिता चल रही थी। इसे इन लोगों ने रुकवाया। एशिया जूनियर चैम्पियनशिप भारत को अलॉट थी, लखनऊ में लड़कियों के कैम्प को रुकवाया। बीजेपी सांसद बृजभूषण ने आगे कहा कि धरने पर बैठे पहलवान घरेलू टूर्नामेंट्स नहीं होने दे रहे हैं।

आंदोलन राजनीति से प्रेरित- बृजभूषण सिंह

इस दौरान बृजभूषण सिंहने कहा कि,शुरू में लगता था कि आंदोलन मुझ तक सीमित है और मुझे ही हटाना चाहते हैं। अब लगता है कि यह आंदोलन शुरू से राजनीति से प्रेरित है। हरियाणा, राजस्थान, लोकसभा का चुनाव आ रहा है। विभाजन कैसे हो, यह सोची-समझी रणनीति है। अब इनकी पिक्चर खुलकर सामने आ गई है। इनके मंच पर वे सारे तत्व हैं, जो मोदी विरोध और भाजपा विरोध में बहुत दिनों से सक्रिय हैं।

एक पॉलिसी से पहलवानों को हो गई तकलीफ-बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, जिन अध्यक्ष के घर आप आते थे, शादी में बुलाते थे, परिवार में आते थे। घुल-मिलकर रहते थे, जैसे एक परिवार हों। तब आपने कोई गोपनीय शिकायत नहीं की। आपको तब सारी दिक्कत हो जाती है, जब मैं एक पॉलिसी लेकर आता हूं। ओलंपिक में कौन जाएगा, कौन नहीं जाएगा, ये नियम बनाता हूं, तब आपको तकलीफ होती है। कुश्ती में सामान्य परिवार के बच्चे आते हैं। कहीं न कहीं उनके माता-पिता अपनी जरूरतों में कटौती करके बादाम-घी का इंतजाम करते हैं। वे उम्मीद रखते हैं कि बेटा नेशनल, इंटरनेशनल खेलेगा। बृजभूषण सिंह ने आगे कहा कि, मैं आपको बताना चाहता हूं कि जिस मोदी जी की आज ये निंदा कर रहे हैं, जिस योगी जी की आज ये निंदा कर रहे हैं, दुनिया का कोई देश खिलाड़ियों को इतनी सहूलियत या पैसा नहीं देता, जितना हमारा देश देता है। कई देश तरसते हैं कि काश, हमें भारत से मौका मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *