Crime News: एक महिला ने मां का नाम किया शर्मसार…अपने ही बच्चे को मारकर खा गई उसका सिर

काहिरा:कहा जाता है कि पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती हैं, लेकिन इस कथन को पूरी तरीके से गलत ठहराते हुए एक मां ने मां का नाम शर्म से तार-तार कर दिया है। मामला मिस्र की है जहां एक महिला ने अपने ही 5 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने उस मासूम के मृत शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर डाले और फिर उसका सिर खा गई।

फाकुस शहर की है घटना

ये घटना मिस्र (Egypt) देश के अश शरकियाह (Ash Sharqiyah ) राज्य के फाकुस (Faqus) शहर की है जिसे सुनकर लोगों का दिल दहल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां देखा कि महिला ने बच्चे की अवशेष को घर की बाल्टियों में रखा था। आरोपी महिला की पहचान 29 वर्षीय हाना के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को फाकुस शहर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में महिला का बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

मानसिक रूप से रोगी है महिला

हाना ने पुलिस को बताया कि वह 5 वर्षीय अपने बच्चे यूसुफ को मारना नहीं चाहती थी। लेकिन उसने बच्चे को इसलिए मार डाला क्योंकि वह चाहती थी उसका बच्चा हमेशा उसे साथ रहे। खबर ये भी है कि महिला मानसिक रूप से रोगी है जिसके चलते उसने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। वह अपने पति से पिछले कुछ सालों से अलग रह रही है। हालांकि पुलिस महिला की मानसिक संतुलन जानने के लिए उसे अस्पताल भेजेगी जहां उसकी मानसिक स्थिति चेक किया जाएगा।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि मिस्र में मां के नाम को इस प्रकार तार-तार करने की ये पहली घटना नहीं है। हाल ही में एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया था जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी थी। उस मामले में भी यही बात सामने आई थी कि महिला डिप्रेशन में चल रही थी जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *