मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui)की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी एक्टिंग को बड़े पर्दे पर देखकर दर्शक बहुत खुश होते हैं। नवाज के फैंस का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि उनकी अपकमिंग मूवी जोगीरा सारा रा रा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपना एक मुकाम हासिल किया है। करियर के शुरूआती दिनों में उन्हें फिल्मों में छोटे-छोटे कैरेक्टर रोल मिला करते थे। इन किरदारों में नवाज ने अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया। हालांकि फिल्मी दुनिया में उन्हें अपना नाम और पहचान बनाने में काफी समय लगा। लेकिन वो कहते हैं ना कड़ी मेहनत और हुनर को एक ना दिन उसकी मंजिल जरुर मिलती है। बस फिर गैंग्स ऑफ वासेपुर से नवाज हर दिल पर छा गए। उनकी वर्सिटाइल एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। अपनी अपकमिंग फिल्म जोगीरा सारा रा रामें नवाज एक बार फिर अपनी एक्टिंग के शेड्स दिखाएंगे।
नवाज करेंगे दर्शकों को लोट-पोट
जोगीरा सारा रा रा फिल्म में नवाज के साथ नेहा शर्मा और दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा भी नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म है जिसमें नवाज और संजय मिलकर दर्शकों को खूब हंसाएंगे। इस फैमिली कॉमेडी फिल्म में नवाजुद्दीन बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म में नवाज का नाम जोगी है, जो शादियां करवाने का काम करते हैं।
जोगी का जुगाड़ कभी फेल नहीं होता
नवाज अपनी एक्टिंग के साथ-साथ दमदार डायलॉग के लिए भी जाने जाते हैं। स्क्रीन पर उनकी डायलॉग डिलवरी देखकर फैंस खूब इंटरटेन होते हैं। जोगीरा सारा रा रा फिल्म में भी नवाज दमदार डायलॉग बोलते हुए नजर आएंगे। फिल्म का जो ट्रेलर लॉच हुआ है उसमे नवाज बोलते हैं जोगी का जुगाड़ कभी फेल नहीं होता। नवाज के इस डायलॉग बोलने के अंदाज को फिल्मी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें जोगीरा सारा रा रा फिल्म की स्क्रिप्ट गालिब असद भोपाली ने लिखी है, जिसका निर्देशन कुशन नंदी ने किया है। यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में दर्शकों को लोट-पोट करने के लिए आएगी।