नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में आज पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से सीएसके के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni)इस मैच में जीत हासिल करके एक बार फिर प्वांइट टेबल में टॉप पर काबिज होना चाहेंगे। वहीं पंजाब की टीम जीत की तलाश में इस मैच को खेलती हुई नजर आएगी। जिससे उसकी टूर्नामेंट में रहने की संभावनाए बनी रही है।
इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों के सफर की बात करें तो सीएसके ने अब तक अपने 8 मुकाबले खेले हैं। जिनमें से उसने 5 मैच में जीत हासिल की है जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। +0.376की रन रेट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक अपने 8 मुकाबले खेले हैं। जिनमें से उसे 4 में जीत और 4 में हार मिली है। -0.515 रन रेट के साथ 6वें स्थान पर मौजूद है।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम:महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), आकाश सिंह, मोईन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉन्वे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, सिसांदा मगाला, अजय मंडल, मथीशा पाथिराना, ड्वेन प्रिटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, अंबाती रायुडू, मिचेल सैंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत संधू, प्रशांत सोलंकी, बेन स्टोक्स, महीश तीक्षणा।
पंजाब किंग्स की टीम:शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम करन ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, हरप्रीत सिंह, विद्युत कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, जीतेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व टेड।