Mann ki Baat: के 100वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी, यह कार्यक्रम नहीं, बल्कि मेरे लिए आस्था है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रमके 100वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को आकाशवाणी पर लाइव प्रसारित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से जुड़ने वाला हर विषय जन आंदोलन बन गया। है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री बनने के बाद परिस्थितियों की विवशता के कारण उनके पास जनता से कट जाने की चुनौती थी, लेकिन मन की बात के जरिए इसका समाधान निकला और सामान्य लोगों से जुड़ने का रास्ता सामने आया।

मन की बात कार्यक्रम नहीं, यह मेरे लिए आस्था है-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी से शुरू हुआ यह त्योहार हम हर महीने मनाते हैं। मन की बात कार्यक्रम नहीं, यह मेरे लिए आस्था,पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है।

मन की बात ने मुझे आपसे दूर नहीं होने दिया-पीएम मोदी

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगो से जुड़ाव की बात कही। उन्होंने कहा कि जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वहां आम जन से मिलना-जुलना स्वाभाविक रूप से हो ही जाता था, लेकिन जब वो प्रधानमंत्री बने, तो वो जीवन अलग था, क्योंकि काम का स्वरूप अलग था, दायित्व अलग थे और साथ ही परिस्थितियों का बंधन व सुरक्षा का तामझाम भी था। ऐसे में मैं खाली-खाली सा महसूस करता था।

मन की बात ने मुझे इस चुनौती का समाधान दिया-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 50 साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि एक दिन अपने ही देश के लोगों से संपर्क भी मुश्किल हो जाएगा। जो देशवासी मेरा सब कुछ हैं, मैं उनसे ही कटकर जी नहीं सकता था। मन की बात ने मुझे इस चुनौती का समाधान दिया। आम लोगों से जुड़ने का रास्ता दिया। इस कार्यक्रम ने मुझे कभी भी आपसे दूर नहीं होने दिया।बता दें मन की बात के 100वें एपिसोड को आज टीवी चैनलों, निजी रेडियो स्टेशनों और सामुदायिक रेडियो समेत एक हजार से अधिक प्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकास्ट किया गया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर पर भी इसे प्रसारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *