पटना: बिहार में भले ही अप्रैल की शुरुआत में लोगों को कड़ी धूप की तपन झेलनी पड़ी हो लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रहे सुहाना मौसम से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक लोगों की ये राहत अभी बरकरार रहने वाली है। आज कई जिलों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं अगले 3 दिनों तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार एक मई तक बिहार के पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, चंपारण, सुपौल समेत सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 2 मई को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया समेत 19 जिलों में बूंदाबूंदी होती रहेगी। इसके साथ ही अगले दिन यानी 3 मई को भई पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा समेत 14 जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं।
पिछले 24 घंटे में 39.4 डिग्री से नीचे रहा तापमान
बता दें कि पिछले कई दिनों से बिहार के कई जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है। अगर तापमान की बात करें तो बिहार में कल तापमान 39.4 डिग्री से नीचेही रहा, जिसमें सबसे ज्यादा तापमान बक्सर में दर्ज किया गया। शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब बक्सर में 34 डिग्री और शाम चार बजे के करीब 28 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।हालांकि देर रात कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं, शनिवार कोपटना 38.6 डिग्री, गया में 7.9 डिग्री, भागलपुर 37.4 डिग्रीऔरमुजफ्फरपुर 34.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।