UP Nagar Nikay Election 2023: शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जमकर दहाड़े। वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि पहले से काफी बदलाव हुआ। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई हैं। वाराणसी में प्रबुद्धजनों से संवाद करने के दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज कोई अपराधी या माफिया सीना तानकर नहीं चल सकता।
अपराध पर सीएम का बड़ा बयान
अपने संवाद के दौरान सीएम ने कहा कि, कोई भी माफिया किसी नंद किशोर रूंगटा का अपहरण करने का दुस्साहस नहीं कर सकता। सीएम योगी का यह बयान मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी को सजा सुनाए जाने के बाद आया। सीएम ने अपने संबोधन में किसी का भी नाम लिए बिना अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर जमकर निशाना साधा।
आगे सीएम ने कहा कि बीते 9सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को कर्मसाधना स्थली बनाकर इसे नए कलेवर और काया के साथ वैश्विक मंच पर नई पहचान दी। लगातार बाबा की नगरी का कायाकल्प किया जा रहा हैं।विश्वभर में बाबा की नगर को पहचान दिलाई गई।
काशी को मिल रही विश्व में पहचान
गौरतलब है कि, अभी वाराणसी में जी-20 सम्मेलन आयोजित हुआ।सीएम नेकहा कि काशी में अब तीन गुना या चार गुना नहीं बल्कि कई गुना ज्यादा तेजी से विकास हो रहा है।सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, साथ ही शहर को चारों ओर से फोरलेन की कनेक्टिविटी भी दी जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की इस पावन धरा पर मां गंगा की कृपा से परिपूर्ण प्रबुद्धजनों के बीच मैं अपने आप को पाकर हमेशा गौरवान्वित होता हूं।