IPL 2023 KKR vs GT: शनिवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात ने सीजन में जीत की हैट्रिक लगाई। बता दे कि गुजरात ने कोलकाता को उसी के होम ग्राउंड पर हराया।
शीर्ष पर पहुंची गुजरात टाइटंस
जानकारी के लिए बता दे कि इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। अब गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सबसे ज्यादा 12 अंक हो गए। गुजरात ने 6 मैचों में चार मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते।
कोलकाता ने दिया 180 रनों का लक्ष्य
मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए। 180 रनों का टारगेट गुजरात ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।
गुरबाज ने खेली धमाकेदार पारी
कोलकाता की ओर से ओपनर गुरबाज (Gurbaz) ने धमाकेदार पारी खेली। गुरबाज ने 39 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल रहे। इसके अलावा आलराउंडर आंद्रे रसल (Andre Russell) ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रसल ने 19 गेंदों में 34 रन बनाए। जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहें।
विजय शंकर ने दिलाई जीत
गुजरात की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा लिटिल (Josua Little) और नूर अहमद ने दो-दो विकेट झटके। गुजरात की ओर ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार पारी खेली। गिल ने 35 गेंदों में 49 रन बनाए। इसके बाद विजय शंकर (Vijay Shankar) और डेविड मिलर (David Miller) ने धमाकेदार साझेदारी की और 13 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाई।
गुजरात की ओर से विजय शंकर ने 24 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। जिसमें 2 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इसके अलावा मिलर ने भी ताबड़तोड़ 32 रन बनाए। जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई।