Umeshpal Hatyakand Update:उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के खास शूटर गुड्डू मुस्लिम पर बड़ा खुलासा हुआ। गुड्डू मुस्लिम का किसी बड़े राजनीतिक दल से रिश्ता निकला है। बताया जा रहा है कि गुड्डू को राजनीतिक दल से मदद मिल रही हैं।
बता दे कि, उमेशपाल हत्याकांड के बाद गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहा हैं। काफी कोशिशों के बाद भी यूपी STF गुड्डू मुस्लिम का अभी तक पता नहीं लगा पाई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पता चला है कि गुड्डू मुस्लिम एक बड़े राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या गुड्डू मुस्लिम के फरार चलने में कोई राजनीतिक शख्स मदद कर रहा है?
गौरतलब है कि उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने के लिए पुलिस को उससे जुड़ी कई जरुरी जानकारियां भी मिली हैं। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि गुड्डू मुस्लिम के 3 रिश्तेदार सऊदी अरब में रहते हैं, इन रिश्तेदारों में गुड्डू मुस्लिम का भाई, भांजी और भांजा है,जो किसऊदी अरब में रहते हैं।
गुड्डू मुस्लिम के फरार के दौरान जब गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन ओडिशा आई थी, तो पुलिस को पता चला था कि गुड्डू के पास रूपए खत्म हो चुके हैं और वो पैसों के लिए जुगाड़ लगा रहा है। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है क्या सऊदी अरब के रिश्तेदा गुड्डू मुस्लिम के लिए पैसों का जुगाड़ कर रहे हैं।
कई राज्यों में दी जा रही दबिश
यूपी पुलिस की 5 टीमें गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक गुड्डू मुस्लिम पुलिस के हाथ नहीं आ पाया है। दूसरी ओर माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आ सकी है। इन दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें दिन रात लगी हुई हैं, लेकिन अभी तक पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पाई है।