पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर का कश्मीर को लेकर बड़ा खुलासा, पाक में मचा हड़कंप

इस्लामाबाद: कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की सच्चाई दिन प्रतिदिन सामने आती ही रहती है। इस जनरल कमर बाजवा को लेकर पाकिस्तान के जानेमाने पत्रकार ने बड़ा खुलासा किया है। पत्रकार हामिद मीर ने पाकिस्तानी सेना की कश्मीर को लेकर पोल खोल कर रख दी है।

किसी डील का किया जिक्र

हामिद ने बाजवा के आर्मी चीफ रहते हुए भारत से कश्मीर को लेकर एक डील का भी जिक्र किया है। उन्होंने ये भी दावा कियाकि इमरान खान के पीएम रहने के दौरान भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान दौरे पर जाने वाले थे। वह भी अगस्त 2019 के बाद जब कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया था।

यह बोले हामिद मीर

एक टीवी डिबेट में पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर और नासिम जेहरा चर्चा कर रहे थे। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हामिद मीर कहते हैं, कश्मीर पर मैं सिर्फ दुआ कर सकता हूं। इसलिए, क्योंकि जनरल कमर जावेद बजावा ने कश्मीर पर जो सौदा किया उसकी डीटेल अभी तक सामने नहीं आई। उन्होंने भारत के साथ एलओसी पर सीजफायर किया, उस सीजफायर के फौरन बाद मोदी को पाकिस्तान का दौरा करना था।

विदेश मंत्रालय भी था शामिल

मीर आगे कहते हैं, जब विदेश विभाग को यह पता चला कि मोदी पाकिस्तान आ रहे हैं तो विदेश मंत्री भागे-भागे इमरान खान के पास गए। विदेश मंत्री कुरैशी ने उनसे पूछा कि क्या आपको पता है। उन्होंने कहा बाजवा साहब और फैज साहब आए थे। उन्होंने मुझे बताया था कि उनकी बातचीत अजीत डोभाल के साथ चल रही है। इसके बाद इमरान खान ने फैज साहब से कहा कि आपको विदेश विभाग को इस मामले में शामिल करना चाहिए।

हंगामे के बाद यह बोले मीर

पाकिस्तान में मीर के बयान का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। देश में बवाल बढ़ता देख हामिद मीर को खुद अपने बचाव में ट्वीट करना पड़ा। हामिद ने लिखा, यह स्टोरी अप्रैल 2021 में भारतीय अखबार द हिंदू ने पहली बार छापी थी। लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में बाजवा के कुछ लोग पूरी जिम्मेदारी इमरान खान और फैज पर डाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *