Delhi Excise Police:मंगलवार को सीबीआई (CBI) ने दिल्ली की आबकारी नीति घोटाले में चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआई (CBI) ने इस चार्जशीट में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के अलावा कई और नाम शामिल किए। सीबीआई की इस चार्जशीट में मनीष सिसोदिया को शराब नीति घोटाले (Liqour Scam) का आरोपी बनाया।
सीबीआई की दूसरी चार्जशीट दाखिल
गौरतलब है कि शराब नीति मामले में सीबीआई की यह दूसरी चार्जशीट हैं। इससे पहले केन्द्रीय जांच एजेंसी एक आरोप पत्र दाखिल कर चुकी हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार्जशीट के संज्ञान बिन्दुओं पर सुनवाई के लिए 12 मई निर्धारित की गई।
सिसोदिया समेत कई नाम शामिल
सीबीआई ने चार्जशीट में मनीष सिसोदिया के अलावा अमनदीप सिंह ढल, अर्जुन पांडे, बूची बाबू का नाम शामिल किया हैं। चार्जशीट में आईपीसी की धारा 120B, 201 और 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A, 8 और 13 के तहत आरोपियों के नाम हैं।
20 अप्रैल को कोर्ट में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया था और कहा था कि सिसोदिया गंभीर आर्थिक अपराध में संलिप्त हैं और अपराध के तौर-तरीकों को उजागर करने में महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सिसोदिया को जमानत नहीं देनी चाहिए।
दिल्ली के शराब नीति घोटाले में सीबीआई का कहना है कि इस पूरे षडयंत्र में मनीष सिसोदिया सरगना है। इसलिए जमानत पाने वाले सह आरोपियों के साथ उनकी तुलना नहीं की जा सकती। जेल से बाहर जाने के बाद सिसोदिया मामले पर तेजी से प्रभाव डाल सकते हैं।