IPL 2023 DC vs LSG: शनिवार को आईपीएल का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंटस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब की टीम अपने सबसे बड़े मैच विनर शिखर धवन के बिना उतरी है। यह आईपीएल का 21वां मुकाबला है। मैच में पंजाब ने पहले टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
सैम कर रहे पंजाब की कप्तानी
बता दे कि, इस मैच में पंजाब की कप्तानी सैम कुरेन कर रहे हैं। पंजाब की टीम में सैम कुरेन सबसे महंगे खिलाड़ी है। पंजाब किग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले चोटिल हो गए हैं। मैच से पहले उनके कंधें में खिचाव हो गया। जिसके बाद उन्होंने एलएसजी के खिलाफ मुकाबला मिस कर दिया है।
धवन है चोटिल
वहीं टीम ने उनकी जगह स्टार ऑलराउंडर सैम करन को कप्तानी सौंपी हैं। हालांकि शिखर ने न होने से पंजाब को उनकी कमी जरूर खलने वाली है क्योंकि धवन आईपीएल 2023 में लगातार रन बना रहे हैं। वहीं टीम आशा कर रही है कि शिखर धवन अपने कंधे की चोट से अगले मुकाबले से पहले उबर जाए।
धवन ने बनाए सबसे ज्यादा रन
जानकारी के लिए बता दे कि आईपीएल 2023 में शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने शुरुआती चार मुकाबलों में 116.50 की औसत से 233 रन बनाए हैं और उनके पास ऑरेंज कैप भी है। हालांकि लखनऊ के खिलाफ पंजाब किंग्स को उनकी कमी जरूर महसूस होने वाली है।