आकांक्षा मौत मामले में उनकी मां का बड़ा बयान, बोली आरोपी को मिल रहा सपा का संरक्षण

नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां लगातार यही बात कह रही हैं कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। अब उन्होंने एक नई बात कहकर सबको चौंका दिया है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने कहा है कि मेरी बेटी के हत्यारे समर सिंह को समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिल रहा है।

आकांक्षा दुबे की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। आकांक्षा को वाराणसी के एक होटल रूम में पंखे से फांसी के एक फंदे से लटका हुआ पाया गया था। पुलिस की अभी तक की रिपोर्ट की बात करें तो यह मामला सुसाइड का है। हालांकि आकांक्षा की मां मधु दुबे लगातार यही कह रही हैं कि उसकी बेटी की साजिश करके हत्या की गई है। उन्होंने आकांक्षा के लिव-इन पार्टनर और उनके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। समर और उसके भाई आकांक्षा की मौत वाले दिन से ही गायब हैं। अब आकांक्षा की मां का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो कुछ नई बात कहती हुई नजर आ रही हैं।

सपा का संरक्षण- आकांक्षा की मां

आकांक्षा दुबे की मांमधु इस वीडियो में कह रही हैं कि समर सिंह समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिल रहा है। इसीलिए न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।वोसमर सिंह और उसके करीबियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। बता दें पुलिस के अनुसार आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसने शराब पी हुई थीं। जबकि उसके पेट में खाना नहीं पाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *