Bihar MLC Election: आज घोषित होगा 5 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम…48 प्रत्याशियों में किसके नाम होगा ताज?

पटना:आज विधान परिषद के 5 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। देखना ये है कि जीत का ताज आखिर कौन अपने नाम कर रहा है। विधान परिषद स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पांच सीटों पर वैसे तो जेडीयू, आरजेडी, सीपीआई और भाजपा ने चुनाव लड़ा था लेकिन इस चुनाव में असली लड़ाई महागठबंधन और बीजेपी के साथ है। बता दें कि 31 मार्च को इन सीटों पर वोटिंग हुई थी जिसके लिए मैदान में कुल 48 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

31 मार्च को पांच सीटों पर हुई थी वोटिंग
आपको बता दें कि 31 मार्च को बिहार विधान परिषद के पांच सीटों में तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटिंग हुई थी। इन सीटों पर महागठबंधन से जेडीयू और आरजेडी के प्रत्याशी आपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो वहीं, भाजपा भी चार सीटों पर टक्कर देने के लिए उतरी है। इन सब के बीच सीपीआई भी पीछे नहीं है। इस चुनाव में सीपीआई भी एक सीट पर बाजी लगाई है।

कहां से कौन प्रत्याशी?

सारण शिक्षक विधान परिषद उपचुनाव में भाजपा के डॉ धर्मेंद्र सिंह का सामना सीपीआई के स्व. केदार पांडे के पुत्र पुष्कर आनंद से है वहीं, सारण स्नातक क्षेत्र से भाजपा के महाचंद्र सिंह और जदयू के वीरेंद्र यादव आमने-सामने हैं। गया शिक्षक क्षेत्र से जदयू के पुराने उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह का मुकाबला भाजपा के जीवन कुमार से है तो गया स्नातक क्षेत्र से भाजपा के अवधेश नारायण सिंह के खिलाफ राजद से जगदानंद सिंह के बेटे पुनीत कुमार सिंह हैं।

इन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा है खत्म

आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद में सदस्यों की संख्या 75 है। लेकिन 31 मार्च को हुए 5 सीटों में 1 सीट पर जो कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से है, इस पर सीपीआई के केदारनाथ पांडेय की मौत के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है वहीं, 4 सीटों पर वर्तमाम सदस्यों का कार्यकाल 8 मई को खत्म हो रहा है इसलिए चुनाव कराया जा रहा है। आठ मई 2023 को जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगा, उनमें गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, कोसी निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *